MP में नहीं हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, इन शहरों में पेट्रोल के दाम पहुंचे रु.110 के पार, जानें नए रेट

MP में नहीं हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, इन शहरों में पेट्रोल के दाम पहुंचे रु.110 के पार, जानें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जुलाई की शुरुआत से ही मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव अभी जारी है। कभी ईंधन की कीमत घटती है तो कभी बढ़ती रहती है। 23 जुलाई 2022 को ईंधन कीमतों में इजाफा देखा गया था, जो अभी स्थिर है। प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.90 रुपये प्रति लीटर है। पिछले 4 दिनों से ईंधन की कीमतों का ग्राफ सीधा जा रहा है।

यह भी पढ़े… CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

हालांकि कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही। यहां पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। अनुपुर, रीवा और शहडोल में एक लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है। वहीं  शिवपुरी, सीधी, उमरिया, सतना, पन्ना, खरगोन, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से अधिक और  111 रुपये से कम है।

अन्य शहरों की बात करें तो अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, जबलपुर, नरसिंहपुर, मुरैना, राजगढ़, सागर, सीहोर, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। शाजापुर, टीकमगढ़ सिओनी, रायसेन, नीमच, मंदसौर, मंडला, खंडवा, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews