महंगाई को मात! MP में इतने घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने प्रदेश के सभी शहरों में कैसा रहा ईंधन का कारोबार

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के एक्साईज ड्यूटी की कटौती का बड़ा ऐलान किया। जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Price of petrol and diesel) में गिरावट देखी गई। आज देश के कई राज्यों ने टैक्स भी कम किए है। तो वहीं आज प्रदेश में भी ईंधन की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। जहां आज पेट्रोल की कीमतों में 9.31 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई तो दूसरी तरफ डीजल की कीमतों में 7.09 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। इसी के साथ प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.75 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.92 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। तो आइए जानते हैं मध्यप्रदेश के सभी शहरों में आज ईंधन का कारोबार कैसा रहा।

यह भी पढ़े… Mandi bhav: 22 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

शहडोल में अब भी पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक है, आज यहाँ पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अलीराजपुर, बाडवानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, कटनी, मंदसौर, पन्ना, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अशोकनगर, बेतूल, भिण्ड, छतरपुर, दमोह, दातिया, देवास, धार, गुना, खरगोन, मंडला, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सीओनी, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आस-पास दर्ज की गई। तो वहीं सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आस-पास रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews