Hindi News

MP में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, देश के इस शहर में 80 रु. से भी कम है ईंधन की कीमत, जाने आज का रेट

Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हालांकि आज पेट्रोल-डीजल की कीमत (Price of petrol and diesel) मध्यप्रदेश में स्थिर है। लेकिन देश के अन्य कई शहरों के मुकाबले प्रदेश में ईंधन की कीमत अधिक है। ये सारा VAT का खेल है, जिसके कारण प्रदेश में ईंधन की कीमत अन्य शहरों के मुकाबले अधिक है। जबकि केंद्र सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती भी की है। बावजूद इसके शहर में ईंधन की कीमत अधिक बताई जा रही है। सरकार के इस फैसले के बाद पोर्ट ब्लेयर में ईंधन की कीमत इतनी कम हो गई है की आप जानकर हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़े… MP Rajya sabha Election : 1 सीट पर कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवार के नाम, कमलनाथ ने की घोषणा, BJP के 2 सीटों पर संशय बरकरार

जहां प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए  है और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। तो दूसरी तरफ आज पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए है और डीजल 79.74 रुपए में बिक रहा है। आज मध्यप्रदेश के शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर जरूर हैं, लेकिन लोगों अन्य शहरों के मुकाबले यह अब भी महंगा लग रहा है। तो आइए जाने आज प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमत कितनी है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : 3 दिन की देरी से केरल में होगी मानसून की दस्तक, 15 राज्यों में 1 जून तक बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में बढ़ेगा तापमान

अनुपुर, रीवा और शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत आसमान छूते नजर आई, यहाँ पेट्रोल करीब 111 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, कटनी, खरगोन, पन्ना, सतना, श्योपुर, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के लगभग है।

यह भी पढ़े… कर्मचारी-पेंशनर्स के हित में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मिलेगा लाभ, जल्द होगा बकाए का भुगतान

टीकमगढ़, शाजापुर, सीओनी, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खांडवा, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिण्ड, बेतूल और अगरमालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए के आस-पास देखी गई। अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मुरैना, राजगढ़, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews