Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में पेट्रोल सबसे सस्ता, जानें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में पेट्रोल सबसे सस्ता, जानें आज का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं हुए। प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है। वहीं डीजल 94.89 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। 5 नवंबर को पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई थी। प्रदेश में लगातार ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी हैं। विदिशा, सिंगरौली , सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

यह भी पढ़ें…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर नई अपडेट, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

बता दें कि प्रदेश में पेट्रोल की न्यूनतम कीमत एक 108.49 रुपये प्रति लीटर है। रतलाम 1 लीटर पेट्रोल 108.49 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है, जो एमपी में सबसे कम है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़ें…T20 World Cup 2022: नीदरलैंड की शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश, इस टीम से होगा अगला मुकाबला

आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी है। वहीं श्योपुर, शहडोल, रीवा, बालाघाट और अनुपुरर में आज की पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews