पेट्रोल-डीजल में राहत जारी, फिर भी इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम, जाने MP के सभी शहरों का हाल

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में अभी पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) की समस्या देखी जा रही है। पिछले 3 दिनों से प्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा नजर आया लेकिन आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम घटते नजर आए। हालांकि दूसरी तरफ कई ऐसे शहर भी है, जहां पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ। इस लिस्ट में विदिशा, टीकमगढ़, सीहोर, खरगोन, बड़वानी, अशोकनगर शामिल है।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी की चमक भी फीकी, जानिए क्या हैं ताजा रेट

प्रदेश में ईंधन की कीमतों में आजकल अधिक बदलाव नहीं देखे जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ईंधन की कीमत कुछ शहरों में ₹110 से भी अधिक है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, खंडवा, पन्ना, शहडोल, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। तो वहीं अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 4 जिलों के साथ 6 संभागों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट, जानें कब ग्वालियर पहुंचेगा मानसून?

हालांकि कुछ शहरों में इनकी कीमतों में काफी राहत है, इस लिस्ट में विदिशा, सिंगरौली, सिवनी, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, इंदौर, देवास और भोपाल भी शामिल है। यहाँ पेट्रोल की कीमत अगरमालवा, अशोकनगर, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
पेट्रोल-डीजल में राहत जारी, फिर भी इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम, जाने MP के सभी शहरों का हाल