पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में आज इतने घट गए ईंधन के दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें लें नए रेट

पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में आज इतने घट गए ईंधन के दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जानें लें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में राहत मिली है। इंधन की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है। पेट्रोल की कीमतों में औसतन 0.07 रुपये और डीजल की कीमतों में 0.08 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। कुछ ऐसे भी है जहां आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। बड़वानी में पेट्रोल की कीमत में 0.96 रुपये की वृद्धि हुई है। नरसिंहपुर में पेट्रोल की कीमतों में 0.86 रुपये की वृद्धि हुई है। शहडोल, शिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, देवास, छतरपुर, बुरहानपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। वहीं आज डीजल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े…इस साल दिवाली-धनतेरस पर इन 3 गोल्ड स्कीम में करें इन्वेस्ट, गहने खरीदने की जगह यह होगा बेस्ट ऑप्शन, जानें

सतना में पेट्रोल की कीमतों में 1.09 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। सिंगरौली में पेट्रोल की कीमतों में 0.92 रुपये  प्रति लीटर की गिरावट देखी गई है। भोपाल, दमोह, होशंगाबाद, जबलपुर और शाजापुर में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। विदिशा, सीहोर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 108.38 रुपये में बिक रहा है।

यह भी पढ़े…मिडिल क्लास के शिक्षक की खुली लॉटरी, ऑनलाइन एप पर ड्रीम टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपए

उमरिया, पन्ना, मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अनुपुर और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, धार, गुना, हरदा, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सतना, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 प्रुपये प्रति लीटर के आसपास पर बरकरार है। शहडोल और रीवा में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहाँ एक लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews