MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, जाने प्रदेश के सभी शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत            

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, जाने प्रदेश के सभी शहरों में कितनी रही ईंधन की कीमत            

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तेल कम्पनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol and diesel price) जारी कर दिए हैं। इस महीने की शुरुआत में भी ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुए। हालांकि वो बात अलग है की अब भी मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत अब भी 100 रुपए से अधिक है। आखिरी बार 6 अप्रैल 2022 को ईंधन के दामों में वृद्धि हुई, जिसके बाद से पेट्रोल -डीजल स्थिर है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी के VAT कम करने की अपील की थी, जिसके बाद मध्यप्रदेश में ईंधन के दम घटने की आशंकाएं जताई जा रही थी। आज MP में पेट्रोल की कीमत 119.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.09 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमत कितनी रही।

यह भी पढ़े…  Gold Silver Rate : सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की, खरीदने का सुनहरा मौका

अगरमालवा, बाडवानी, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, गुना, खांडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, पन्ना, शिवपुरी, सीधी में आज पेट्रोल की कीमत 119 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, रीवा, सतना, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल 120 रुपए प्रति लीटर के आस-पास के भाव में बिका। बेतूल, भिण्ड, दमोह, दातिया, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सिओनी, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 118 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। सीहोर, सागर और हौशंगाबाद में पेट्रोल की कीमत 117 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई, जो शहर में सबसे कम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews