60,000 के पार Sensex , बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ Share Market

60,000 के पार Sensex , बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ Share Market

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में उछाल दिखाई दिया। आज मार्केट बंद होते समय हरे निशान पर रहा।

आज 12 सितम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 12 September 2022) तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 321.99 अंक की उछाल के साथ 60115.13 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 103.00 अंक की बढ़त के साथ 17936.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : PHQ ने किये इन पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले, देखें लिस्ट

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो खुलते ही उसमें उछाल दर्ज हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 238.25 अंक की बढ़त के साथ 60031.39 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और निफ्टी (Nifty) 70.20 अंक की तेजी के साथ 17903.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – पीएम मोदी को सीएम शिवराज द्वारा दी गई रानी कमलापति की मूर्ति आप खरीद सकते हैं, कैसे? पढ़ें पूरी खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews