Share Market : Sensex और Nifty में गिरावट, जानिए कितने पर हो रही ट्रेंडिंग

Share Market : Sensex और Nifty में गिरावट, जानिए कितने पर हो रही ट्रेंडिंग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) गिरावट के साथ खुला।  दोपहर तक गिरावट और बढ़ गई। निफ्टी जहाँ 210.10 अंकों की गिरावट के साथ 17306.20 अंक पर कारोबार करने लगा वहीं सेंसेक्स 710.49 अंक की गिरावट के साथ 57934.33 अंक पर  करने लगा।

आपको बता दें कि आज सोमवार को सुबह सुबह बाजार खुलते ही बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 75.23 अंक की गिरावट के साथ 58569.59 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19.30 अंक की गिरावट के साथ 17497.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने टीआई को क्यों लगाया फोन? पढ़िए पूरी खबर

खबर लिखते समय की ताजा अपडेट के मुताबिक इस समय Sensex 820.40 अंकों की गिरावट के साथ 57824.42 अंक पर कारोबार कर रहा है इसमें 1.40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई वहीं Nifty 247.65 अंक की गिरावट के साथ 17268.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.41 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, जाने सोना कितना महंगा हुआ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews