Share Market : बाजार गुलजार, बढ़त के साथ दिखे Sensex और Nifty

Share Market : बाजार गुलजार, बढ़त के साथ दिखे Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में आज गुरुवार को उत्साह लौट आया और बाजार गुलजार हो गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों की ओपनिंग बढ़त के साथ हुई। बुधवार 27 अप्रैल को जहाँ शेयर मार्केट (Share Market Today 27 April 2022) गिरावट के साथ खुला था लेकिन आज गुरुवार 28 अप्रैल को शेयर मार्केट  (Share Market Today 28 April 2022)  में तेजी लौट आई।

आज गुरुवार को बीएसई (BSE) सेंसेक्स (Sensex) 300.72 अंक की तेजी के साथ 57120.11 अंक के स्तर पर ट्रेंड करता हुआ ओपन हुआ, इसी तरह एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 94.30 अंक की तेजी के साथ 17132.70  अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों सस्ते, जल्दी उठायें फायदा

खबर लिखते समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।  सेंसेक्स (Sensex) 387.61 अंक की बढ़त के साथ 57207 अंक पर ट्रेंड कर रहा है और निफ्टी 106.20 अंक की तेजी के साथ 17144.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.68 फीसदी की तेजी दिखाई दे रही है और निफ्टी में 0.62 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 28 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews