Share Market में मामूली तेजी, देखें कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

Share Market में मामूली तेजी, देखें कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) मामूली तेजी के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में बढ़त दिखाई दी। आज मार्केट ओपन होते ही हरे निशान पर पहुंच गया। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर ही बना हुआ है।

आज 08 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 08 August 2022) बढ़त के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 47.36 अंक की बढ़त के साथ 58435.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 18.00 अंक की तेजी के साथ 17415.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय भी बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 312.04 अंक की बढ़त के साथ 58699.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 80.15 अंक की बढ़त के साथ 17477.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.53 प्रतिशत तो निफ्टी में 0.46 प्रतिशत की तेजी दिखाई दी रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी पुरानी कीमत पर, यहां देखें भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews