MP Breaking News
Fri, Dec 12, 2025

आज Stock Market में गिरावट, एशियाई बाजारों में मचा भूचाल, सेंसेक्स में दिखाई दी 150 अंक से ज्यादा की कमजोरी

Written by:Rishabh Namdev
आज यानि 9 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कारोबार में कमजोरी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार आज शेयर बाजार में शुरूआती कामकाज में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है।

आज यानी, 9 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। दरअसल सेंसेक्स 150 अंकों की कमी के साथ 81,000 के स्तर पर कामकाज कर रहा है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 22 में गिरावट आई है, जिससे बाजार पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

वहीं इसी के साथ, निफ्टी भी लगभग 50 अंकों की गिरावट के साथ 24,800 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जानकारी के अनुसार निफ्टी 50 के 29 शेयरों में कमी दर्ज की जा रही है, जबकि 21 शेयरों में मामूली बढ़त देखी गई है।

यहां जानिए एशियाई बाजारों का हाल (Stock Market)

दरअसल एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट का असर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार जापान का निक्केई इंडेक्स 2.14% की कमी के साथ बंद हुआ है, वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.83% गिरकर ट्रेड कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93% और कोरिया का कोस्पी 0.78% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

इससे पहले अमेरिकी बाजारों की स्थिति भी मिश्रित रही है। दरअसल 6 सितंबर को डाओ जोंस 0.54% की गिरावट के साथ 40,755 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 0.25% की वृद्धि हुई और यह 17,127 पर समाप्त हुआ। S&P500 ने 0.30% की कमी के साथ 5,503 के स्तर पर बंद किया।

आज से शुरू हो रहा आईपीओ वीक (IPO week)

जानकारी के अनुसार शेयर बाजार (Stock Market) में आज तीन नई इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) की शुरुआत हो रही है। बता दें कि इनमें Bajaj Housing Finance Limited, Cross Limited, और Tollins Tires Limited शामिल हैं। वहीं निवेशक इन IPO में 11 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं, और इन कंपनियों की लिस्टिंग 16 सितंबर को NSE और BSE पर होगी।