Share Market में तूफानी तेजी, देखें कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

Share Market में तूफानी तेजी, देखें कितना बढ़कर खुले Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। आज गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत बहुत उत्साह के साथ हुई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को आज जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। खास बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

आज 28 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 28 July 2022) भारी उछाल के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 501.66 अंक की तेजी के साथ 56317.98 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं  निफ्टी (Nifty) भी 137.70 अंक की बढ़त के साथ 16779.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में बड़ी उछाल, देख लें बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 958.22 अंक की तेजी के साथ 57774.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 258.80 अंक की बढ़त के साथ 16900.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.72  प्रतिशत और निफ्टी में 1.56 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Xiaomi ने पेश किया Redmi K50s स्मार्टफोन! इसके कैमरे के सामने डीएसएलआर के लिए जगह नहीं है!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews