जनता पर महंगाई की दोगुनी मार! MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी ₹100 पार, फिर भी LPG के बढ़े दाम  

petrol-diesel-price-hike-after-union-budget--in-madhya-pradesh-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज एलपीजी के दामों में करीब 100 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों (price of petrol and diesel ) में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आ रहा। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। जिसे देखकर साफ पता लगाया जा सकता है की अब भी प्रदेश में ईंधन की कीमत 100 रुपए से अधिक है। एक तरफ जहां एलपीजी के दामों ने जनता को परेशान कर रखा है, तो वहीं दूसरी तरफ ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हो रहे है। हालांकि की ईंधन के दाम स्थिर हैं लेकिन कीमत अब भी अधिक है। मई का महिना शुरू हो चुका है, लेकिन महंगाई से अब भी कोई खास राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़े…  महंगाई ने एक बार फिर कसी कमर, एलपीजी सिलेंडर ₹102.50 हुआ महंगा

अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, रीवा, सतना, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अगरमालवा, बाडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, धार, डींडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खांडवा, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, सीओनि, शिवपुरी, सीधी में आज पेट्रोल की कीमत 119 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही। अशोकनगर, भिण्ड, भोपाल, दातिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 118 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही। सागर और रतलाम में पेट्रोल की कीमत 117 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews