Hindi News

303 दिन के FD पर मिलेगा 7.5% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने लॉन्च की नई स्कीम, ब्याज दरों में भी किया बदलाव

Published:
बैंक ने दो नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। 303 दिन के टेन्योर पर 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। रेगुलर एफडी के लिए भी नए इन्टरेस्ट रेट लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर में कितना रिटर्न मिलेगा?
303 दिन के FD पर मिलेगा 7.5% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने लॉन्च की नई स्कीम, ब्याज दरों में भी किया बदलाव

Bank FD Scheme: नए साल की शुरू होते ही कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। कुछ ने तो नई एफडी स्कीम  भी लॉन्च की है। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल हो चुका है।

बैंक ने 303 दिन और 506 दिन के दो स्पेशल एफडी टेन्योर पेश किए हैं। इसमें अन्यू एफडी की तुलना में अधिक ब्याज भी ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर दे। 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नए रेट 1 जनवरी 2025 से प्रभावी हैं।

नए एफडी स्कीम पर मिल रहा कितना रिटर्न? (PNB Special FD Scheme)

303 दिन के स्पेशल एडी पर पीएनबी सामान्य नागरिकों को 7% ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50% है। 506 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% ब्याज मिल रहा है। बता दें कि बैंक रेगुलर एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.50% से लेकर 7.25 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।

रेगुलर एफडी के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 29 दिन- 3.50%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 179 दिन- 5.50%
  • 180 से 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से 299 दिन- 6.50%
  • 300 दिन- 7.05%
  • 301 से लेकर 302 दिन- 6.50%
  • 303 दिन- 7%
  • 304 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन तक- 6.80%
  • 400 दिन- 7.25%
  • 401 से 505 दिन- 6.80%
  • 506 दिन- 6.70%
  • 507 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.80%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7%
  • 3 साल से अधिक 1203 दिन- 6.50%
  • 1204 दिन- 6.40%
  • 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से लेकर 1894 दिन-6. 50%
  • 1895 दिन- 6.35%
  • 1895 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews