MP School : 1 से 10वीं तक के छात्राओं के लिए बड़ी खबर, 20 फरवरी से शुरू होगा कार्यक्रम, अधिकारियों को निर्देश

MP school Education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) द्वारा बड़ी तैयारी की गई। शासकीय माध्यमिक स्कूल (Government School) में पढ़ने वाली छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अब सेल्फ डिफेंस (Self defense) की ट्रेनिंग (training) दी जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

दरअसल स्कूली छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ में छात्राओं के ट्रेनिंग के लिए शासकीय माध्यमिक स्कूलों में 20 फरवरी से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। बच्चियों के लिए हर दिन में 1 पीरियड अब सेल्फ डिफेंस की भी लगाई जाएगी। स्कूलों का प्रशिक्षण देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक सेल्फ डिफेंस में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी Trainer के चयन के साथ ही प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू होगा। इस मामले में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक महिला Trainer की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित खेल विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी से प्राप्त की जाएगी।

Read More :MP Corona: थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 2742 मरीज, एक्टिव केस 29000 की पार

इसके साथ ही शिक्षा केंद्र द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश में महिला ट्रेनर के स्थान पर पुरुष ट्रेनर को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ट्रेनिंग के समय एक महिला शिक्षक कक्षा में अवश्य उपस्थित रहेगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 22474 स्कूलों को ट्रेनिंग के लिए 11 करोड़ से अधिक रुपए आवंटित किए गए हैं। ट्रेनिंग के लिए स्कूलों को डॉक्यूमेंटेशन का काम पूरा करना होगा। वही प्रशिक्षण की अवधि सहित छात्रों की संख्या प्रशिक्षण के कार्यक्रम और बदलाव सहित छात्राओं के अनुभव को राज्य शिक्षा केंद्र के पास भेजा जाएगा।

वहीं जिन जिन स्कूलों में प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरा किया जाएगा। उसमें ग्वालियर के 361 भिंड 426 शिवपुर 228 शिवपुरी 634 गुना 448 मुरैना 489 दतिया 293 आदि शामिल हैं। छात्राओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिला परियोजना समन्वयक, सहायक जिला परियोजना समन्वयक सहित जिला परियोजना समन्वयक और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को सौंपी गई है। यह अधिकारी हर स्कूल में पहुंचेंगे और प्रशिक्षण के कार्यक्रम की जानकारी लेंगे। साथ ही स्कूलों द्वारा अगर इस मामले में लापरवाही की जाती है तो विभाग ने स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करेगा। स्कूलों में ट्रेनर को ₹3000 मानदेय पर नियुक्ति दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews