Board Exam: टूटी छात्रों की उम्मीद! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने वाली याचिका

Board Exam: टूटी छात्रों की उम्मीद! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने वाली याचिका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने दसवीं और बारहवीं की ऑफलाइन परीक्षाओं  का को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि इस 15 से अधिक राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन परीक्षा को रद्द करने की याचिका कोर्ट में दर्ज करवाई थी, जिसकी सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो चुका था। लेकिन आज इसकी सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस तरह की याचिकाएं भ्रामक हैं और छात्रों को झूठी उम्मीद देती हैं।

यह भी पढ़े..इंदौर: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में होने वाले एंट्रेंस एग्जाम को इस साल NTA करेगा आयोजित, कार्यकारी परिषद ने दी मंजूरी

दरअसल,बीते दिनों कोरोना को मद्देनजर रखते हुए कई राज्यों ने सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ( NIOS) और कई राज्य बोर्डों ने सुप्रीम कोर्ट में ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग रखी थी। कई छात्रों और अभिभावकों के मुताबिक कोरोना महामारी  के  समय में ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन करना किसी खतरे  से कम नहीं है। इस परीक्षा में लाखों बच्चे शामिल होंगे, जिससे कोविड-19 के काफी तेजी से फैलने की संभावनाएं भी हैं। लेकिन फिल्हाल सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए, छात्रों को झूठी उम्मीद ना रखने की सलाह दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews