MP Breaking News
Sat, Dec 13, 2025

फर्जी NCERT किताबों को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, छात्रों और स्कूलों को दी ये सलाह

फर्जी एनसीईआरटी किताबों को लेकर सीबीएसई ने एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों को कुछ निर्देश भी दिए गए हैं। सही बुक्स की खरीददारी को लेकर अभिभावकों और छात्रों को कुछ सलाह भी दी गई है। आइए जानें बोर्ड ने क्या कहा?
फर्जी NCERT किताबों को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, छात्रों और स्कूलों को दी ये सलाह

एनसीईआरटी की किताबें कॉपीराइट के साथ आती हैं। इन्हें री-पब्लिश करके बेचना सख्त वर्जित होता है। पायरेसी को रोकने के लिए ऑनलाइन किताबों में के सभी पेज पर एनसीईआरटी की कॉपीराइट का वाटर मार्क भी होता है। लेकिन इसके बावजूद कई अनधिकृत पुस्तक विक्रेता किताबों की नकली या फर्जी कॉपी बेचते हैं। इस मामले पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने चिंता व्यक्त किया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फर्जी एनसीईआरटी टेक्सटबुक्स को लेकर 13 नवंबर 2025 को जरूरी एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों, अभिभावकों और छात्रों को कुछ सलाह दी गई है। नोटिस में बोर्ड ने खस, “सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि  अधिकृत पुस्तक विक्रेता एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के नकली या फर्जी संस्करण बेच रहे हैं। नकली किताबें बेकार गुणवत्ता की होती है। अक्सर इनमें प्रिंटिंग और  कंटेंट से जुड़ी गलतियां होती है। जिसका असर छात्रों पर पड़ता है। उन्हें गलत जानकारी मिलती है।”

सीबीएसई ने दी ये सलाह

सीबीएसई ने अभिभावकों को विषयवस्तु की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्रमाणिक एनसीईआरटी किताबों को खरीदने की सलाह दी है।  यदि स्कूल एनसीईआरटी बुक्स खरीदते हैं तो उन्हें केवल एनसीईआरटी या और एनसीईआरटी द्वारा समय-समय पर अधिसूचित अधिकृत सोर्स से ही किताबें खरीदनी चाहिए। स्कूलों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे इस परामर्श को शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के साथ साझा करें। ताकि शैक्षणिक अखंडता की रक्षा और शिक्षक संसाधनों की गुणवत्ता बनी सुनिश्चित हो सके।

कहाँ से खरीदें किताबें?

सीबीएसई द्वारा नोटिस के मुताबिक एनसीईआरटी क्षेत्रीय उत्पादन और वितरण केंद्र, एनसीईआरटी वेबसाइट पर सूचीबद्ध अधिकृत विक्रेता, एनसीईआरटी पोर्टल पर एनसीईआरटी डाक आपूर्ति सेवा और आधिकारिक एनसीईआरटी अमेजॉन स्टोर फ्रंट के जरिए सही-सही और अच्छे क्वालिटी वाले एनसीईआरटी किताबों की खरीदारी कर सकते हैं। मदद के लिए स्कूलों नजदीकी आईपीडीएस से संपर्क करने कर सकते हैं। 

ऑनलाइन ऐसे डाउनलोड करें एनसीईआरटी बुक्स

  • सबसे पहले एनसीईआरटी के ऑफिशियल वेबसाइट http://ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Publications” के सेक्शन में जाकर कक्षा 1-12 पीडीएफ़ के ऑप्शन को चुनें।
  • अब क्लास, सब्जेक्ट और बुक का नाम चुनें। फिर “Go” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर किताब का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
NCERT_Books_Advisory_13112025