Hindi News

CSIR यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द, एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड?

Published:
सीएसआईआर यूजीसी नेट शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द उपलब्ध होगा।  
CSIR यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द, एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 (CSIR UGC NET 2025) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए केवल एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को होने वाला है।

एडमिट कार्ड और शहर सूचना पर्ची दोनों ही अलग होती है। एग्जाम सिटी स्लिप में उन शहरों के नाम होते हैं, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार पहले से ट्रैवल के लिए प्री बुकिंग और आवास की व्यवस्था कर सके और उन्हें बाद में किसी प्रकार की समस्या ना हो। वहीं एडमिट कार्ड के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलती। इसमें रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा का समय, वेन्यू, रिपोर्टिंग टाइम और जरूर दिशा निर्देश जैसी जानकारी उपलब्ध होती है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड को लेकर अब तक नटना कोई भी घोषणा नहीं की है। पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एग्जाम से तीन-चार दिन पहले हॉल टिकट उपलब्ध हो सकते हैं।  जिसे लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता है। मदद के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। 011-4075-9000 पर कॉल कर सकते हैं। mailto:csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा 

18 दिसंबर को दो शिफ्टों में एग्जाम होगा। 5 पेपर्स शामिल होंगे। जिनके बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। प्रत्येक पेपर तीन भागों में बंटा होगा। लाइफ साइंस अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंस शिफ्ट-1 में आयोजित किए जाएंगे, यह सुबह 9 बजे से 12 तक चलेगा। वहीं केमिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज पेपर दूसरे शिफ्ट में होंगे, जो 3:00 से लेकर 6:00 बजे तक चलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर एडवांस सिटी इंटीमेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • लॉग इन क्रैडेंशियल्स जमा करते ही एग्जाम सिटी स्लिप नजर आएगी।
  • इससे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीद इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
20251208207073598
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews