CUET UG 2022: छात्रों के लिए फॉर्म में सुधार करने का मौका 24 जून तक, इन स्टेप्स को करें फॉलो

CUET UG 2022: छात्रों के लिए फॉर्म में सुधार करने का मौका 24 जून तक, इन स्टेप्स को करें फॉलो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों की मांग देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बार फिर कॉमन यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट 2022 (CUET UG 2022) एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो को आज एक बार फिर से रिओपन कर दिया है। छात्र 23 जून 2022 से लेकर 24 जून 2022 रात 11:50 तक CUET के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर सुधार कर सकते हैं। CUET परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 9 अगस्त को होने वाला है।

यह भी पढ़े… UPSSSC : यूपीएसएसएससी ने स्थगित की अनुदेशक मुख्य परीक्षा, जल्द जारी होगी नई तिथि

इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में कुल 9,50,804 उम्मीदवार शामिल होंगे। CUET के अंतर्गत 86 यूनिवर्सिटी शामिल है। जिसमें से 43 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 13 स्टेट यूनिवर्सिटी, 12 डींड यूनिवर्सिटी शामिल है। टेस्ट का आयोजन के NTA द्वारा 13 मीडियम में किया जाएगा। एक छात्र केवल 5 यूनिवर्सिटीज के लिए ही अप्लाई कर सकता है, उससे अधिक का चयन करना मान्य नहीं होगा।

आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • आपको होम पेज पर “रजिस्टर” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • निर्देश को अच्छे से पढ़ कर “क्लिक हियर टू प्रोसीड” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • सभी दस्तावेजों को अच्छे से जांच कर कर अपलोड करें।
  • ध्यान रहे कि आप जो तस्वीर अपलोड करने वाले हैं, उसका बैकग्राउंड सफेद हो दोनों कान भी नजर आए।
  • परीक्षा फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews