स्वयं पोर्टल भारत सरकार की स्पेशल पहलों में से एक है। जिसका उद्देश्य जिसका उद्देश्य स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देना है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर अलग-अलग विषयों से संबंधित कोर्स (Free Courses) उपलब्ध होते हैं, जो इग्नू आईआईएम जैसे संस्थानों द्वारा ऑफर किए जाते हैं। इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय करता है। इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती।
स्टूडेंट केवल कुछ जानकारी दर्ज करके पंजीकरण कर सकते हैं। पढ़ाई और एनरोलमेंट पूरी तरीके से मुफ्त होता है। हालांकि कुछ पाठ्यक्रमों में सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका मिलता है, जिसके लिए एक परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना पड़ता है।
हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने बिजनेस कम्युनिकेशन से जुड़े पांच नए कोर्स लॉन्च किए हैं। इस सूची में शामिल दो पाठ्यक्रम इग्नू और दो आईआईएम बेंगलुरु द्वारा ऑफर किया जा रहा है। वहीं एक कोर्स सीईसी ऑफर कर रहा है। सभी कोर्स की शुरुआत जनवरी 2026 में होने वाली है। वहीं एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है।
ऐसे करें ज्वाइन (Free Business Communication Courses)
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट https://swayam.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर साइन इन और रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रिएट करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्स को सर्च और सेलेक्ट करें।
- इसके बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद ज्वाइन बटन पर क्लिक करें।
इग्नू के दो फ्री कोर्स
BCOLA- बिजनेस कम्युनिकेशन:- यह पाठ्यक्रम इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसे पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगता है । यूजी लेवल का यह कोर्स 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। हालांकि पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी के बाद खत्म हो जाएगी। इसमें वर्बल और नॉन वर्बल कम्युनिकेशन, बिजनेस रिपोर्ट समेत कई टॉपिक को शामिल किया गया है। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 30 से अधिक लर्नर सप्तक इससे जुड़ चुके हैं।
BEGS-186 बिजनेस कम्युनिकेशन:- यह पाठ्यक्रम भी इग्नू ऑफर कर रहा है। जिसके को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर प्रमोद कुमार हैं। अब तक इस कोर्स को 26 लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं। इसे भी पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगेगा। पाठ्यक्रम की शुरुआती 1 जनवरी से होने वाली है। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। इस कोर्स के जरिए बिजनेस वर्ल्ड के बारे में अच्छे से समझा जा सकता है। बिजनेस रिपोर्ट ड्राफ्टिंग, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, स्मॉल टॉक इन बिजनेस और ग्रीटिंग जैसे टॉपिक को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
आईआईएम बेंगलुरू का फ्री कोर्स
बिजनेस कम्युनिकेशन:- आईआईएम बेंगलुरु यह पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। पढ़ाई जैन (डीम्ड-टू-बी) यूनिवर्सिटी बैंगलोर के प्रोफेसर के द्वारा करवाई जाएगी। अब तक 300 से अधिक इससे लर्नर्स जुड़ चुके हैं। इसे 8 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। पाठ्यक्रम की शुरुआत 12 जनवरी से होगी। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होने वाला है।
बिजनेस कम्युनिकेशन एसेंशियल:- यह कोर्स भी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक इस कोर्स को 200 से अधिक लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं। इसे केवल 6 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होने वाली है। यह कोर्स 30 अप्रैल को खत्म होगा। स्टूडेंट 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
CEC ऑफर कर रहा यह कोर्स
सीईसी “बिजनेस कम्युनिकेशन” नाम का कोर्स ऑफर कर रहा है। जय नारैन व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर की प्रोफेसर मीता निहलानी पढ़ने वाली है। अब तक 302 लर्नर्स इसे ज्वाइन कर चुके हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि 12 सप्ताह है। इस कोर्स की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से होगी। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। इस पाठ्यक्रम को स्टूडेंट की प्रोफेशनल माहौल में अच्छे से बातचीत करने की काबिलियत को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कम्युनिकेशन के बेसिक कॉन्सेप्ट और मॉडल से शुरू होकर फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों चैनलों को चैनलों के बारे में बताया जाएगा। लिखने और बोलने दोनों की स्किल पर जोर दिया जाएगा।






