स्वयं पोर्टल भारत सरकार की एक खास ई-लर्निंग पहल है। जिसका संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल को एनपीटीईएल, इग्नू, एनसीईआरटी समेत कई प्रमुख संस्थानों के सहयोग से डेवलप किया गया है। पाठ्यक्रमों का का संचालन करने के लिए कई नेशनल को-ओर्डिनेटर बनाए गए हैं। इसमें CEC भी शामिल है, जिसने हाल में इंग्लिश से जुड़े 2 कोर्स (Free English Courses) लॉन्च किए हैं।
इस पोर्टल पर कोर्सेज बिल्कुल फ्री होते हैंम जिन्हें कक्षा 9 से लेकर पोस्टग्रेजुएट लेवल के स्टूडेंट्स ज्वाइन कर सकते हैं। विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाया जाता है। फ्री इंग्लिश पाठ्यक्रमों के नाम “कम्युनिकेटिव इंग्लिश” और “इंग्लिश कम्युनिकेशन” हैं। दोनों ही अंग्रेजी भाषा और उनकी स्किल की व्यापक समझ प्रदान करते हैं। जनवरी से लेकर अप्रैल 2026 तक इनका संचालन होगा। एनरोलमेंट की तारीख 28 फरवरी 2026 है।
कम्युनिकेटिव इंग्लिश
कम्युनिकेटिव इंग्लिश सेंट पॉल कॉलेज कलामास्सेरी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह एक अंडरग्रेजुएट लेवल और 4 क्रेडिट पॉइंट का एक कोर्स है। जिसकी शुरुआत 5 जनवरी से होगी। इसका समापन 1 अप्रैल 2026 को होगा। स्टूडेंट केवल 12 सप्ताह में इसे पूरा कर सकते हैं। 39 मॉड्यूल के साथ डिस्कशन और असाइनमेंट इसमें शामिल किए गए हैं। अब तक 734 लर्नर्स इससे जुड़ चुके हैं।
इंग्लिश कम्युनिकेशन
इंग्लिश कम्युनिकेशन नाम का यह पाठ्यक्रम इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेस यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसे केवल 8 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह भी एक अंडरग्रेजुएट और चार क्रेडिटप्वाइंट का कोर्स है। जिसकी शुरुआत 12 जनवरी 2026 से होगी। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। अब तक इसे 700 से अधिक लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है, जो सटीक और फ्लुएंट इंग्लिश बोलना या लिखना सीखना चाहते हैं।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद अपना प्रोफाइल बनाएं।
- फिर कोर्स को सर्च करें और “Join” बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन करके कोर्स को ज्वाइन करें।





