MP Breaking News

Welcome

Sun, Dec 7, 2025

जल्द जारी होगा IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द ही घोषित होंगे। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके इसे चेक कर पाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को मेंस में शामिल होने की अनुमति होगी।
जल्द जारी होगा IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS Clerk Exam 2025) के परिणाम का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

आईबीपीएस ने अब तक प्रीलिम्स रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर आईबीपीएस परीक्षा के 2-3 सप्ताह बाद रिजल्ट घोषित करता है। पिछले ब्रशों के रुझानों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। बता दें परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित की गई है। मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को होने वाली है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट (IBPS Clerk Result) 

  • आईबीपीएस के ऑफिशियल वेबसाइट को सबसे पहले विजिट करें।
  • होमपेज पर CRP CSA-XV आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ उम्मीदवार परिणाम का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

13 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस ने हाल ही में क्लर्क भर्ती के लिए वैकेंसी की संख्या बढ़ाई है। 3200 से अधिक पद जोड़े गए हैं। अब कुछ 13,533 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।

आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करते हैं। इसमें आवेदकों की संख्या, प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर और वैकेंसी इत्यादि शामिल हैं। परिणाम नॉर्मलाइजेशन मेथड पर आधारित होंगे। राज्यवार योग्यता अंक अलग-अलग होंगे। मध्यप्रदेश क्षेत्र जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 77-83 के बीच होने की संभावना है।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न 

प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक तीन सेक्शन में कट-ऑफ प्राप्त करना होगा। ताकि वे मेंस एग्जामिनेशन में शामिल हो सकें। मुख्य परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रश्नों की संख्या 155 होगी। वहीं अधिकतम अंक 200 होंगे। रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित 40, इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 40, क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित 35 और जनरल एंड  फाइनेंशियल अवेयरनेस से संबंधित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।