Hindi News

MP NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए मेरिट लिस्ट और शेड्यूल जारी 

Published:
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट सामने आई है। स्ट्रे वैकेंसी के लिए डीएमई में जरूरी गाइडलाइंस जारी की है। नया शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। मेरिट लिस्ट भी अब उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
MP NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए मेरिट लिस्ट और शेड्यूल जारी 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड (MP NEET UG Counselling 2025) के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट एडवाइजरी भी जारी की गई है। कुछ दिशा निर्देशों का पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में बचीएमबीपीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए बची हुई सीटों की संख्या भी घोषित कर दी गई है। नया शेड्यूल भी जारी हो चुका है।

नए शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 14 से लेकर 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग के लिए भी यही तारीख निर्धारित की गई है। कॉलेज वाइज मेरिट लिस्ट भी इस दौरान जारी की जाएगी/ उम्मीदवारों को ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए कॉलेज में 17 नवंबर से लेकर 18 नवंबर के बीच रिपोर्ट करना होगा। एडमिशन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2025 है।

कितनी सीटें खाली?

एमपी नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में कुल 60 सीट खाली हैं। बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या 19 है। बाकी सीट एमबीबीएस कोर्स के लिए उपलब्ध हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज दतिया समेत 28 संस्थानों में  राउंड के लिए सीटें खाली हैं।

Display_Eligible_Candidate_List_MR_StrayVacancy_Round_98

 ऐसे चेक करें 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.mponline.gov.inपर जाएँ।
  • होमपेज पर स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ अपने रैंक और स्कोर के हिसाब से कॉलेज और कोर्स चेक करें।
  • फिर इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

छात्र रखें इन बातों का ख्याल 

स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें पहले, दूसरे और मॉप-अप राउंड में कोई भी सीट आवंटित नहीं की गई है। उम्मीदवार कैंडिडेट लॉग इन में उपलब्ध चॉइस फिलिंग लिंक के जरिए अपने कॉलेज और कोर्स चॉइस को जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को केवल एक कॉलेज में अटेंडेंस दर्ज करने की पात्रता होगी।

Instruction for students and colleges_101 Advisory (2)_100 Time schedule (7)_97
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews