MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, अक्टूबर में परीक्षा, जानें डिटेल्स

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2021 के परीक्षा संचालन एवं प्रवेश नियम पुस्तिका जारी कर दी गई है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 6 सितंबर 2022 प्रारंभ होंगे एवं लास्ट डेट 20 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े.. बाढ़ की चपेट में MP, CM ने कलेक्टरों-मंत्रियों को दिए ये निर्देश, बोले-मैं भी रेस्क्यू का जायजा लेने जाऊंगा

वही परीक्षा दिनांक 17-18 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। जो दो शिफ्ट में सुबह 7:00 बजे से और दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी। ध्यान रहे प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट 2021 केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया है। नियम पुस्तिका के अनुसार केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. डबरा: MPBreaking news पहुंचा वार्ड क्र. 2, सुनी समस्या, निवासी बोले ना अधिकारी सुनते हैं ना ही पार्षद

इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए शुल्क और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और निशक्तजनों के लिए 200 रुपए शुल्क रहेगा।इस परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा। परीक्षा संचालन एवं प्रवेश नियम पुस्तिका एमपीपीईबी की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार विजिट कर सकते हैं।

MPPEB Link

http://peb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2021/PNST_2021_Rulebook.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews