MPPSC ने उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, आयु सीमा में छूट का ऐलान, जाने डिटेल्स

MPPSC state engineering service exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा मेडिकल ऑफिसर (Medical Officer) के पदों पर भर्ती पर आयोजित की जा रही है। इसके लिए आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर (Ayurveda MO Exam) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2022 रखी गई है। Candidate MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट (Official website) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए 692 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही साथ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी सहित शाखा अधिकारी संपदा/प्रबंधक अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस मामले में अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी गई है।

दरअसल आयुर्वेद होम्योपैथ शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक और यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत उम्मीदवारों के आयु सीमा में छूट का ऐलान किया गया। जिसको लेकर MPPSC ने शुद्धि पत्र जारी किया है। जारी शुद्धि पत्र के मुताबिक उम्मीदवारों को आयु सीमा में वर्ग विशेष को छूट में संशोधन किया गया है।

Read More : MPPEB : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 2150 पदों पर होगी भर्ती, रिजल्ट जारी

वहीं जारी शुद्धि पत्र के मुताबिक मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 4 जुलाई 2019 के फैसले के अनुसार अनुसूचित जाति-जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग, शासकीय निगम-मंडल, स्वशासी संस्था के कर्मचारी, नगर सैनिक, दिव्यांगजन, अनारक्षित महिला और आरक्षित महिला आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का ऐलान किया गया है।

यह सभी छूट प्रक्रिया आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथ चिकित्सा अधिकारी, शाखा अधिकारी, संपदा प्रबंधक परीक्षा और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भी लागू होगी। इसके लिए उक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों द्वारा अधिकतम आयु सीमा को 45 वर्ष रखा गया है। वही सभी श्रेणी के आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क में अतिरिक्त ₹40 पोर्टल शुल्क देना होगा। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत रहेगी।

बता दें कि 28 दिसंबर 2021 को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वही 28 दिसंबर 2021 को ही होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी-शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक अधिकारी जबकि 30 दिसंबर 2021 को यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए थे। उम्मीदवार अभी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

Link 

https://mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/ADVERTISEMENTS_OPTION/Corrigendum_01_Dated_27.01.2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews