Hindi News

नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, टाइमिंग से लेकर एडमिट कार्ड तक, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

Published:
नीट पीजी से संबंधित गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी।
नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, टाइमिंग से लेकर एडमिट कार्ड तक, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

NEET PG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा को स्थगित करने से इंकार कर दिया है। NBEMS 11 अगस्त को राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा- पोस्ट ग्रेजुएशन का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित करेगा। ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सीबीटी यानि ऑनलाइन मोड में होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का विशेष पालन करना होगा। परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी हो चुके हैं।

परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं ये चीजें

हॉल में उम्मीदवार केवल एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, वैध सरकारी फोटो आईडी और एनएमसी रजिस्ट्रेशन की फोटोकॉपी ले जाने की अनुमति होगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल फोन, पेन ड्राइव,  पेजर, कैलकुलेटर इत्यादि) पर बैन होगा। लिखित या प्रिन्टेड वस्तुओं को ले जाने से बचें। पेन, इरेजर, रफ पेपर, प्लास्टिक पाउच और नोट्स न ले जाएं। खाने-पीने की चीजें भी एग्जाम हॉल में बैन होगी। केंद्र पर पानी का बोतल दिया जाएगा।

क्या है ड्रेस कोड?

उम्मीदवार परीक्षा के दिन हल्के कपड़ें पहने। हाथों में मेहंदी या टैटू बनवाएं। ईयर रिंग, चूड़ी, घड़ी, नेकलेस, नोज पिन, वॉलेर, Goggles, हैंडबैग, टोपी, दस्ताने, इत्यादि आभूषण और एक्सेसरीज़ पर रोक है।

समय का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को सही समय पर एग्जाम सेंटर पहुँचने की सलाह दी जाती है। पहली पालि के लिए सुबह 8:30 बजे तक सेंटर पर पहुँचें। गेट सुबह 7 बजे ही खुल जाएंगे। दूसरी पालि के लिए सेंटर पर दोपहर 3 बजे तक पहुंचे। गेट दोपहर 1:30 बजे खुल जाएंगे।

2 लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 500 केंद्रों पर होगा। करीब 2.28 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें कि पिछले साल 1200 केंद्र बनाए गए थे। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित होगा। मार्किंग स्कीम में भी संशोधन किया गया है। दो पालियों में एग्जाम आयोजित होने के कारण नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत अंकों की गणना होगी।

शिफ्ट का समय

रविवार को नीट पीजी दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक और दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित होगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews