नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड को लेकर तीन बड़ी अपडेट सामने आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग की तारीख को आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार अपने रैंक और स्कोर के हिसाब से 11 नवंबर 2025 तक कोर्स और कॉलेज के किए प्राथमिकता का विकल्प चुन सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा 9 नवंबर 2025 तक ही उपलब्ध होने वाली थी। इसके अलावा मंगलवार को शाम 4:00 बजे से लेकर रात 11:55 बजे तक चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।
बता दें कि 7 नवंबर को एमसीसी ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चेन्नई में ओबीसी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के तहत एक एमबीबीएस सीट को जोड़ा था। इससे पहले सीटों की संख्या 1232 थी यह यूजी काउंसलिंग का आखिरी चरण है। इसमें वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें तीसरे चरण में सीट अलॉट नहीं किया गया था।
एनआरआई कैंडीडेट्स के लिए नोटिस जारी
एमसीसी ने कैंडिडेट के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची जारी की गई है, जिसके बिना दाखिला नहीं हो पाएगा। इस लिस्ट में नीट यूजी एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड के साथ-साथ एनआरआई स्टेटस के लिए प्रूफ (वैलिड पासपोर्ट, वीजा रेजिडेंस परमिट, वर्क परमिट, ओसीआई कार्ड/ पीआईओ कार्ड, एनआरआई सर्टिफिकेट), 10वीं 12वीं मार्कशीट और प्रमाण, पत्र जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल हैं। ऐसे उम्मीदवारों को स्टेटस क्लेम करना चाहते हैं, उन्हें जरूरी दस्तावेजों को ईमेल mailto:ug.nri.mcc@gmail.com के जरिए 10 नवंबर शाम 5:04 बजे से लेकर 11 नवंबर दोपहर 2:00 बजे तक भेजना होगा।
20251110978938621पीडबल्यूडी उम्मीदवार डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पीडब्ल्यूडी पोर्टल एक्टिव हो चुका है। उम्मीदवार अपना पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एमसीसी द्वारा निर्धारित डिसेबिलिटी सेंटर विजिट करके भी पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
कब आएगा सीट आवंटन परिणाम?
शेड्यूल के मुताबिक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रोसेसिंग 10 से लेकर 11 नवंबर तक होने वाली थी। वहीं परिणाम घोषणा की तारीख 12 नवंबर निर्धारित की गई थी। आवंटित कॉलेज जो और संस्थानों में रिपोर्ट करने की तारीख 13 से 20 नवंबर निर्धारित की गई थी। चॉइस फिलिंग/लॉकिंग की तारीख बढ़ने के कारण रिजल्ट में देरी हो सकती है। नया शेड्यूल जल्द उपलब्ध होगा, जिसके लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।






