Hindi News

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा 4 मई को, गाइडलाइंस जारी, अभ्यर्थी करें इन नियमों का पालन, पढ़ें पूरी खबर 

Published:
नीट यूजी परीक्षा रविवार को है। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। एग्जाम गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होगा। आइए जानें छात्र क्या करें और क्या नहीं?
NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा 4 मई को, गाइडलाइंस जारी, अभ्यर्थी करें इन नियमों का पालन, पढ़ें पूरी खबर 

AI Generated

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा 4 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। इस साल नेशनल टेस्टिंग ने सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्थाएं की है। एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप और दिशानिर्देश जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का सख्त पालन करना होगा। यदि कोई भी उम्मीदवार कदाचार करते पाता है, तो उसे 3 साल के लिए एनटीए की परीक्षाओं से डिबार्ड कर दिया जाएगा। रिजल्ट भी रद्द हो सकता है।

एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके कई रंगीन प्रिन्ट आउट अपने पास रखें। हॉल टिकट पर पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर को सही जगह पर चिपकाए। निर्धारित स्थान पर बाएं हाथ के अंगूठे का निशान जरूर लगाएं। इसमें कोई भी बदलाव न करें। निरीक्षकों की उपस्थिति में ही सिग्नेचर करें।

क्या होगा ड्रेस कोड?

हेवी कपड़े या लंबे स्लीव वाले कपड़े न पहनें। यदि कोई कैंडीडेट सांस्कृतिक ड्रेस में आता है तो उसे एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुँचने की सलाह दी जाती है। ताकि उन्हें सही तलाशी के समय मिल सके। लॉ हील सैंडल या चप्पल पहने की अनुमति होगी। जूतों पर मनाही होगी।

ये वस्तुएं होंगी प्रतिबंधित 

पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, प्लास्टिक पाउच, लेखन पैड, स्केल, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल इत्यादि चीजें प्रतिबंधित होगी। इलेक्टोनिक्स एंड कम्युनिकेशन टूल्स जैसे कि ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, पेजर, हैंड बैंड, माइक्रोफोन इत्यादि ले जाने की अनुमति भी होगी। वॉलेट, चश्मा, बेल्ट, कंगन, घड़ी, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, कैमरा, आभूषण और खाने-पीने चीजों के साथ भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की वस्तुएं रखने की व्यवस्था भी नहीं होगी।

छात्र रखें इन बातों का भी ख्याल 

  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे तक पहुंचे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित सीटों पर बैठना होगा। 15 मिनट पहले टेस्ट बुकलेट वितरित किए जाएंगे। इसपर बजे से 1:50 लिखने की अनुमति होगी।
  • एग्जाम खत्म होने से पहले किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा कक्षा छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। पहले परीक्षक को OMR शीट सौंपनी होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर स्मोकिंग करने की अनुमति नहीं होगी।
  • सभी उम्मीदवारों को दो बार अटेंडेंस शीट पर साइन करना होगा। थंब इंप्रेशन भी लगाना होगा।
  • मधुमेह से ग्रसित छात्रों के लिए एनटीए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिसका पालन करना होगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews