रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा (RRB Group D Exam 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। शेड्यूल जारी हो चुका है। एग्जाम 27 नवंबर से 16 जनवरी 2026 तक चलेगा। अब शहर सूचना पर्ची भी उपलब्ध हो चुकी है। आरआरबी ने लिंक भी एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://rrbbhopal.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में उन शहरों के नाम उपलब्ध होंगे, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्या या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार रेलवे द्वारा गठित हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर +91 9513631887 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
रेलवे लेवल-1 परीक्षा कम्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी। इसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, फिजिकल एफिसीएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। कुल 32438 पदों पर भर्ती होने वाली है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे। 27 नवंबर को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए हॉल टिकट 23 नवंबर को उपलब्ध हो सकता है।
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। जनरल साइंस और गणित से संबंधित 25-25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे। वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% और ओबीसी/एससी/एसटी के लिए 30% होगा। हिंदी और इंग्लिश समेत कुल 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले आरआरबी के लिए भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर CEN 08/224 City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। सारी जानकारी सत्यापित करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर जरूर रख लें।





