UPSC NDA NA 1 Result 2022 : जारी हुआ एनडीए और नेवल एकेडमी एग्जाम का परीक्षा परिणाम

UPSC NDA NA 1 Result 2022 : जारी हुआ एनडीए और नेवल एकेडमी एग्जाम का परीक्षा परिणाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। UPSC ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) में भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस पेपर में भाग लिया था, वह अब आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने रिजल्ट देख सकते हैं। और अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि रिजल्ट को पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया गया है।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहां 35 अलग-अलग पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और नेवल एकेडमी एग्जाम (I) 10 अप्रैल 2022 को ऑफलाइन मोड में किया गया था। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़े…Cruise का आनंद लेना है तो IRCTC का ये प्लान जरूर देखिये, ये है दिसंबर तक का प्रोग्राम

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
>> सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए ‘Written Result – NDA, NA 1 Exam 2022’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
>> अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
>> इस पीडीएफ में उन अभ्यर्थी के रोल नंबर दिए गए हैं जो एग्जाम में क्वालिफाई हुए हैं।
>> अभ्यर्थी अपने रोल नंबर से अपनी डिटेल्स देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews