CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से आज रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। छग मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज रविवार 28 अगस्त को बिलासपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही एक दो स्थानों पर बिजली गिरने और चमकने की भी संभावना है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-शिक्षकों के सातवें वेतनमान पर अपडेट, संघ ने सीएम से की मांग, जल्द जारी हो सकती है अधिसूचना

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, मानसून द्रोणिका हिमालय के तराई में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका के असर से 28 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न स्थानाें पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार बने हुए है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश 92 फीसदी हो चुकी है। चुंकी मानसूनी सीजन 30 सितंबर तक रहता है, ऐसे में बाकी 34 दिनों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून 11 अक्टूबर तक ही रहेगा। वही अंतिम चरण में 22 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। मानसून द्रोणिका की सक्रियता के चलते पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यह भी पढ़े.. सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्णय, कर्मचारियों-अधिकारियों को दी राहत, सरकार का आदेश रद्द, जल्द मिलेगा लाभ

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, प्रदेश भर में अभी तक 1009.9 मिमी वर्षा हो चुकी है और इसमें सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में हुई है।वहीं 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा, 6 जिलों में सामान्य व 5 जिलों में कम पानी गिरा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में सामान्य से काफी कम पानी गिरा है। सरगुजा जिले में 49 फीसदी, जशपुर में 36 व कोरिया जिले में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों राज्यों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews