CG: चक्रीय चक्रवाती घेरे का असर, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, अक्टूबर में मानसून की विदाई, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD WEATHER weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। चक्रीय चक्रवाती घेरे के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) ने आज गुरुवार 22 सितंबर को अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वही एक-दो स्थानों पर वज्रपात और भारी वर्षा होने के आसार है। मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार है। 29 सितंबर को भी प्रदेश में आखरी बार अच्छी बारिश होने के आसार है।एक जून से लेकर 21 सितंबर तक प्रदेश में 1222 मिमी वर्षा हुई है। यह वर्षा सामान्य की तुलना में 11 प्रतिशत ज्यादा है।

heavy rain in chhattisgarh floods in rivers Mahanadi above danger mark weather department Red Orange and Yellow Alerts - भारी बारिश से उफान पर नदी-नाले, महानदी खतरे के निशान से ऊपर, छत्तीसगढ़

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में हल्की से मध्यम और कहीं कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, 22 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गाज भी गिरने की आशंका है। 24 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ के मध्य-उत्तर क्षेत्र में तेज बारिश के संकेत है।मानसून की विदाई से पहले 29 सितंबर को भी वर्षा की संभावनाएं नजर आ रही है। सामान्यत: मानसूनी बारिश 30 सितंबर तक होती है। प्रदेश में पांच एवं 10 अक्टूबर तक विदाई संभवित है।

Chhattisgarh Me Bhari Barish: छग के कई जिलों में बारिश के आसार

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1192.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 21 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2283.7 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 551.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

21 सितंबर तक बारिश का रिकॉर्ड

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 924.1 मिमी, बलरामपुर में 896.3 मिमी, जशपुर में 943.8 मिमी, कोरिया में 834.4 मिमी, रायपुर में 861.7 मिमी, बलौदाबाजार में 1111.9 मिमी, गरियाबंद में 1214.3 मिमी, महासमुंद में 1118.3 मिमी, धमतरी में 1264.8 मिमी, बिलासपुर में 1371.3 मिमी, मुंगेली में 1247.5 मिमी, रायगढ़ में 1127.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1306.6 मिमी, कोरबा में 1150.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1026.9 मिमी, दुर्ग में 927.7 मिमी, कबीरधाम में 1070.8 मिमी, राजनांदगांव में 1170.1 मिमी, बालोद में 1252.2 मिमी, बेमेतरा में 679.4 मिमी, बस्तर में 1729.7 मिमी, कोण्डागांव में 1229.2 मिमी, कांकेर में 1480.1 मिमी, नारायणपुर में 1388.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1729.6 मिमी और सुकमा में 1504.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews