CG Weather: द्रोणिका का असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

cg weather update today

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ में मानसून सक्रिय हो चुका है, लेकिन अभी राज्य को झमाझम बारिश का इंतजार है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 22 जून बुधवार को कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।वही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में दो दर्जन जिलों में बारिश देखने को मिली है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, साल में मिलेगी इतनी छुट्टियां, नहीं कटेगी सैलरी, जानें नई पॉलिसी

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। उसूर 11 सेमी, बस्तानार 8 सेमी, कटेकल्याण-गीदम 7 सेमी, भानुप्रतापपुर 6 सेमी, दरभा-पेंड्रा-महासमुंद 3 सेमी वर्षा दर्ज हुई है।वही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार,   आज बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।इन दिनों मानसूनी तंत्र के साथ ही द्रोणिका के प्रभाव के चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। साथ ही बिजली भी गिर सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार है, जो किसानों की फसल के लिए लाभदायी रहेगी।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार,एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, हरियाणा से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से आज बुधवार 22 जून को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम से बारिश के साथ गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
CG Weather: द्रोणिका का असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट