CG Weather: 2 दिन फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, आज कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बनने से नम हवा आ रही है, जिसके चलते कही बारिश तो कहीं तेज धूप का मिला जुला रुप देखने को मिल रहा है। 14 अक्टूबर के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश का दौर कम हो जाएगा छग मौसम विभाग (CG Meteorological Department) की मानें तो आज बुधवार 12 अक्टूबर 2022 को भी प्रदेश कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।वही कई जगहों पर वज्रपात की संभावना है।

यह भी पढ़े..MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, शुद्धि पत्र जारी, नवबंर में परीक्षा, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक, मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है, ऐसे में बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश में 12 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक, 13, 15, 16 और 17 अक्टूबर को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार कम है। शुक्रवार 14 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के संकेत है। 14-15 अक्टूबर के बाद नमी में कमी आएगी और प्रदेश से मानसून की 20 अक्टूबर के बाद विदाई तय मानी जा रही है। 20-25 अक्टूबर या फिर अक्टूबर के आखिर सप्ताह में ठंड की दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़े…MPPEB 2022: 1321 पदों पर निकली है भर्ती, 28 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1283.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 11 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2431.0 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 610.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1283.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1034.3 मिमी, बलरामपुर में 1046.7 मिमी, जशपुर में 1068.0 मिमी, कोरिया में 909.4 मिमी, रायपुर में 948.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1186.6 मिमी, गरियाबंद में 1280.5 मिमी, महासमुंद में 1170.4 मिमी, धमतरी में 1350.8 मिमी, बिलासपुर में 1472.8 मिमी, मुंगेली में 1339.3 मिमी, रायगढ़ में 1230.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1394.0 मिमी, कोरबा में 1231.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1103.4 मिमी, दुर्ग में 1015.4 मिमी, कबीरधाम में 1145.3 मिमी, राजनांदगांव में 1246.8 मिमी, बालोद में 1326.6 मिमी, बेमेतरा में 730.7 मिमी, बस्तर में 1836.1 मिमी, कोण्डागांव में 1297.8 मिमी, कांकेर में 1589.6 मिमी, नारायणपुर में 1497.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1831.6 मिमी और सुकमा में 1614.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews