Hindi News

CG Weather: मौसम में बदलाव जारी, तापमान में गिरावट, इस बार जमकर पड़ेगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली के बीतते ही छत्तीसगढ़ में ठंड का अहसास होने लगा है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।अच्छी वर्षा के कारण इस साल ठंड भी अच्छी पड़ने का अनुमान है। प्रदेश में लगातार उत्तर पूर्व से ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी।  इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड जल्दी शुरू हो गई।

यह भी पढ़े..MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, अनुकंपा नियुक्ति के नियम होंगे सरल, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, मिलेगा लाभ

छग मौसम विभाग (CG weather forecast) के मुताबिक, आने वाले 5 से 6 दिनों के अंदर उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है, तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास रहेगा ।चूंकि चक्रवात का असर बंगाल और बांग्लादेश की ओर होने से मध्य भारत के मौसम में इसका खास प्रभाव नहीं पड़ा। इसलिए आने वाले समय में ठंड में और वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक तरफ उत्तरी छत्तीसगढ़ इलाके में उत्तरी और पश्चिमोत्तर हवा का प्रवाह शुरू हो गया है, वही दूसरी अगले एक दो दिनों में जम्मू कश्मीर और हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फ गिरने की संभावना है, इसका प्रभाव उत्त्तरी छत्तीसगढ़ में पड़ेगा और आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े..Lunar Eclipse 2022: नवंबर में लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, राशियों पर पडे़गा असर! जानें डेट-टाईम

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1314.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 21 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2453.4 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 640.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

21 अक्टूबर तक 1314.7 मिमी औसत वर्षा

  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1074.9 मिमी, बलरामपुर में 1116.0 मिमी, जशपुर में 1143.8 मिमी, कोरिया में 925.4 मिमी, रायपुर में 960.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1212.8 मिमी, गरियाबंद में 1317.8 मिमी, महासमुंद में 1180.6 मिमी।
  • धमतरी में 1359.6 मिमी, बिलासपुर में 1502.3 मिमी, मुंगेली में 1382.9 मिमी, रायगढ़ में 1252.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1405.9 मिमी, कोरबा में 1264.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1125.9 मिमी, दुर्ग में 1042.8 मिमी, कबीरधाम में 1210.3 मिमी, राजनांदगांव में 1271.3 मिमी, बालोद में 1343.9 मिमी।
  • बेमेतरा में 757.2 मिमी, बस्तर में 1890.5 मिमी, कोण्डागांव में 1333.2 मिमी, कांकेर में 1614.7 मिमी, नारायणपुर में 1542.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1855.3 मिमी और सुकमा में 1630.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews