CG Weather: 2 अगस्त से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार 2 अगस्त से छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। नया सिस्टम एक्टिव और मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज सोमवार 1 अगस्त 2022 को प्रदेशभर में बादल छाने के साथ कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।वही मंगलवार को अनेक स्थानों पर बारिश और बिजली चमकने गिरने के आसार है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को अगस्त में मिलेगा बड़ा तोहफा! फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता, सैलरी में आएगा 2 लाख तक उछाल

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमरान तक 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर रोहतक और उसके बाद पूर्व की ओर हिमालय के तराई तक स्थित है।  इसके प्रभाव से प्रदेश में मंगलवार 2 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना बन रही है। वही प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, आज सोमवार 1 अगस्त को कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर संभाग समेत प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने के आसार है। मानसून द्रोणिका के सक्रिय होने से आज कल में अचानक बारिश हो सकती है।सोमवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिरेगी।

यह भी पढ़े.. MP के लाखों कर्मचारियों को CM का तोहफा, 3% महंगाई भत्ता बढ़ा, सितंबर में बढ़कर आएगी सैलरी

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 559.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1427.7 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 209.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

1 जून से 31 जुलाई तक हुई 559.0 मिमी वर्षा

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 224.0 मिमी, सूरजपुर में 294.1 मिमी, जशपुर में 281.8 मिमी, कोरिया में 325.8 मिमी, रायपुर में 370.5 मिमी, बलौदाबाजार में 542.9 मिमी, गरियाबंद में 640.4 मिमी, महासमुंद में 564.5 मिमी, धमतरी में 667.2 मिमी, बिलासपुर में 605.0 मिमी, मुंगेली में 619.1 मिमी, रायगढ़ में 524.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 664.4 मिमी, कोरबा में 434.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 536.1 मिमी, दुर्ग में 508.8 मिमी, कबीरधाम में 547.5 मिमी, राजनांदगांव में 596.1 मिमी, बालोद में 683.7 मिमी, बेमेतरा में 385.5 मिमी, बस्तर में 707.8 मिमी, कोण्डागांव में 642.0 मिमी, कांकेर में 770.6 मिमी, नारायणपुर में 590.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 744.0 मिमी और सुकमा में 544.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews