CM की बड़ी घोषणा-अब इस परीक्षा के लिए नहीं लगेगी फीस, उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

Special Junior Staff Selection Board

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड (Special Junior Staff Selection Board) द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में पीएससी और व्यापम (CGPSC/Vyapam) की परीक्षाओं में शुल्क माफी की पहले ही घोषणा की जा चुकी है, अब विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शुल्क नहीं लिये जाने की घोषणा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: 466 पदों पर होगी भर्ती, आज से आवेदन शुरू, मई में परीक्षा, शुद्धि पत्र जारी

दरअसल, मंगलवार को सीएम से एनएसयूआई के सदस्यों ने मुलाकत कर परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग की थी, जिस पर सीएम बघेल ने परीक्षा शुल्क (Exam Fees) माफ करने की तत्काल घोषणा कर दी । मुख्यमंत्री के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है । परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस निर्णय से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी ,परीक्षा शुल्क के लिए पैसे ना होने की वजह से बहुत से अभ्यर्थियों को दिक्कत होती थी लेकिन सीएम द्वारा परीक्षा शुल्क माफ कर दिए जाने से अब छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।

यह भी पढ़े.. HC ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, मिलेगा लाभ, जारी रहेगी सेवाएं

आपको बता दें कि बस्तर और सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पद हेतु परीक्षा आयोजित होती है।इससे पहले मुख्यमंत्री पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में शुल्क माफी की घोषणा कर चुके हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews