अब बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट सेवा शुरू, सीएम भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ, आज 50 यात्री भोपाल के लिए रवाना 

अब बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट सेवा शुरू, सीएम भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ, आज 50 यात्री भोपाल के लिए रवाना 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बिलासपुर से भोपाल (Bilaspur-Bhopal flight service ) के लिए पहली फ्लाइट आज यानि रविवार को रवाना हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर आज पहली बार बिलासपुर से भोपाल के लिए फ्लाइट को रवाना किया। बता दे की पहले भी बिलासपुर से जबलपुर के लिए फ्लाइट सेवा उपलब्ध है, लेकिन अब बिलासपुर से भोपाल का सफर करने वाले यात्रियों को आसानी होगी। सीएम भूपेश बघेल के मुताबिक इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ वासियों को होगा और राज्य की विमान सेवा भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़े… भोपाल : कैंसर के खिलाफ मंत्री कमल पटेल ने शुरू किया “मेरा गांव मेरा तीर्थ अभियान”

वर्चुअल माध्यम से आज सीएम भूपेश बघेल ने 50 यात्रियों को बिलासपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना किया। साथ ही उन्होंने किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत ₹15 करोड़ भी ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री फिलहाल कांकेर जिले के दौरे पर है, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर में स्थित बिलासा देवी केंवट  एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम से जुड़कर वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रविवार को विमान को रवाना किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews