PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश, अटक सकती है 11वीं किस्त!

farmers news

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment) की 11वीं किस्त के 2000 रुपए जल्द किसानों के खाते में आने वाले है।संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में यह राशि की जाएगी। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel) ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में सभी कलेक्टरों को अभियान चलाकर 15 दिवस में KYC पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. MP: आज जबलपुर-इटारसी आएगी स्पेशल ट्रेन, छिंदवाड़ा से 2 नई ट्रेनें भी शुरू, देखें शेड्यूल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान (PM Kisan) सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के केवायसी (e-KYC) पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में केवायसी पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।

दरअसल, केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में इसकी आखरी तारीख 31 मार्च 2022 रखी गई है।अगर 31 मार्च तक केवाईसी नहीं हुई तो योजना की 11वीं किश्त जारी नहीं की जाएगी। केवाईसी के तहत किसानों को पहचान और खाते से जुड़े ब्यौरे को प्रमाणित कराना होता है। खास बात ये है कि किसान घर बैठे भी अपना केवाईसी पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल से करा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा राजस्व निरीक्षक, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

इसके अलावा किसान लोक सेवा केन्द्र, च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते हैं। वही किसानों के लिए पोर्टल पर अपडेट का विकल्प है, उसपर क्लिक करने पर आधार नंबर आदि भरना होगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और उसके जरिए केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।वही नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया दी गई है, किसान चाहे तो वहां से भी लाभ ले सकते है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में पीएम किसान योजना के तहत 40 लाख 17 हजार 734 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले साल 2021 में 72% किसानों को तीन किश्तों में 28 लाख 84 हजार 396 रुपयों का भुगतान किया गया था। अब तक 10 किश्तों का भुगतान हो चुका है और अब 11वीं किश्त का भुगतान अप्रैल 2022 में होना है।

ऐसे करें e-KYC

  • सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें।
  • अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।इसको आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर ठीक करा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews