राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, नवीनीकरण की डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, जानें अपडेट

Ration card

Chhattisgarh Ration Card Renewal Date : छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विष्णु देव साय सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने नवीनीकरण के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब धारक अब 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वे घर बैठे मोबाइल एप से भी आवेदन कर सकते है।

15 मार्च तक कर सकते है आवेदन

दरअसल,  सीएम विष्णु देव साय के आदेश पर आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है।  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री  दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

मोबाईल एप से भी कर सकते है आवेदन

  • राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews