Hindi News

सुरक्षा बलों ने की कड़ी कार्रवाई, बीजापुर 12 नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ में तीन जवान शहीद

Written by:Rishabh Namdev
Published:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो गए। काफी समय से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है।
सुरक्षा बलों ने की कड़ी कार्रवाई, बीजापुर 12 नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ में तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक यह ऑपरेशन CRPF और CoBRA टीमों ने संयुक्त रूप से बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वेस्ट बस्तर डिवीजन एरिया में किया। CRPF और CoBRA की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन के तहत नक्सलियों के खिलाफ निकली थी। जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी, इसके बाद तुरंत ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया और नक्सलियों को मार गिराया।

वहीं इसे लेकर बस्तर के IG पी सुंदर राज ने जानकारी दी कि बीजापुर जिले में पश्चिम बस्तर डिवीजन के जंगल में नक्सलियों की गतिविधियां देखे जाने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इसके बाद यह जॉइंट टीम बनाई गई और तुरंत ही टीम मौके पर रवाना की गई थी।

सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने गोलीबारी की

जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम घने जंगल में पहुंची तो सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। हालांकि सुरक्षा बलों ने इसका करारा जवाब दिया और 12 नक्सलियों को मार गिराया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। इस ऑपरेशन में कोबरा कमांडो बटालियन का रिजॉल्यूट एक्शन, सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल रहे। इन जवानों की स्पेशल टास्क फोर्स बनाई गई थी।

12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के भी दो जवान घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई की और 12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया, जिनकी लाशें भी बरामद कर ली गई हैं। मुठभेड़ की जगह से SLR, INSAS और .308 राइफल बरामद की गई हैं। सुरक्षा बलों के जो जवान शहीद हुए हैं, वे सभी DRG बीजापुर के जवान थे, जिनमें आरक्षक मा. वडाली, आरक्षक दुका गोंडा और जवान रमेश सोनड़ी शामिल हैं। जबकि जो दो जवान घायल हुए हैं, फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 275 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा है। अभी भी सर्च ऑपरेशन लगातार किए जा रहे हैं। 239 नक्सली केवल बस्तर डिवीजन में ही मारे गए हैं, जिससे साफ होता है कि इस डिवीजन में सबसे ज्यादा संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जबकि 27 नक्सली गरियाबंद जिले में मारे गए, जो रायपुर डिवीजन में आता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews