देश में घट रहे कोरोना मामले, बढ़ रही उम्मीद, मौत के आंकड़ों में भी गिरावट

कोरोना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना ने बीते कुछ हफ्तों में ऐसे मंज़र दिखाएं हैं जिन्हें भूल पाना देशवासियों (indians) के लिए असंभव है। चारो तरफ कोरोना (corona) ने हाहाकार मचा कर रख दिया था। स्वास्थ्य सुविधाओं (health facility) की कमी के चलते कोरोना और बलशाली (powerful) हो गया था जिसकी वजह से कई लोगों को अपने जीवन से हाथ भी धोना पड़ गया। लेकिन अब कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर (deadly wave) में कुछ कमी (decline) आती नज़र आ रही है। बीते 24 घंटों कोरोना के 3,26,098 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ बीते 5 दिनों में ऐसा चौथी बार होगा जब नए मामलों से ज़्यादा संख्या कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की रही है। मौत का आंकड़ा भी 4000 के नीचे आगया।

यह भी पढ़ें… दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, एंटीफंगल इंजेक्शन Amphotericin की कालाबाजारी की आशंका जताई

अब तक भारत में कुल 2,43,72,907 कोरोना के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन्हीं में से 2,04,32, 898 लोग कोरोना संक्रमण को हरा कर पुनः स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि देश में अब तक कोरोना ने 2,66,207 लोगों की जान ले ली है। फिलहाल देश में कोरोना के 36,73,802 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ें… बुजुर्ग ने पीपल के पेड़ पर डाला डेरा, ये है खास वजह

जिन राज्यों में बीते हफ्तों में कोरोना ने तांडव मचा रखा था जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि शामिल थे वहां अब कोरोना के मामलों में गिरावट और परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल रहा है। इसी के साथ वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी तेजी से चल रहा है। अब तक 18,04,57,579 लोगों का कोरोना के खिलाफ टीकाकरण हो चुका है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews