स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ली समीक्षा बैठक, कलेक्टर को कड़े निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ली समीक्षा बैठक, कलेक्टर को कड़े निर्देश

सीहोर, अनुराग शर्मा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी (Health Minister Dr Prabhuram Chaudhary) ने कोरोना महामारी के बीच सीहोर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर वीसी (video call) के माध्यम से सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी (Health Minister Dr Prabhuram Chaudhary) ने कलेक्ट्रेट से ही मोबाइल फोन से कोविड मरीजों (covid patients) से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और कहा कि प्रदेश में वैक्सिनेशन (vaccination) का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। पहले हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन लगाई गई, उसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर को लगाई गयी। फिर आम जनता में सबसे पहले 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र  फिर 45 वर्ष से अधिक और अब 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान गिरफ्तार, शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप

उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से डटकर मुकाबला किया जा रहा है। बेड बढ़ाये जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कोविड-19 वॉर्ड का निरीक्षण किया, वहां होम आइसोलेट मरीजों से स्टाफ द्वारा की जाने वाली बातचीत को उन्होंने खुद सुना। इसके साथ ही अपने मोबाइल से होम आइसोलेट मरीज से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढें… पीपीई किट पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी, कोरोना पॉजिटिव दूल्हा जा सकता है जेल

मंत्री जब जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां एक मरीज के परिजनों ने कहा कि रेमडेसिवीर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इस पर उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि जिन्हें जरूरत हो उन्हें ही इंजेक्शन लगाए जाएं। जिला अस्पताल एवं डीसी एचसी में चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति को रेमडेसीविर इंजेक्शन ड्यूटी डॉक्टर तथा स्टाफ नर्स की उपस्थिति में लगाने का आदेश कलेक्टर अजय गुप्ता ने दिए हैं। बैठक में विधायक सुदेश राय एसपी ऐस चौहान, सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर कुमार डेरिया तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews