‘गेट ए शॉट, हैव ए बियर’ Joe Biden ने वैक्सीनेशन दर बढाने का दिया नया फॉर्मूला

joe biden

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (joe biden) ने बुधवार को वैक्सीनेशन (vaccination) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ही सुलभ फॉर्मूला (formula) ढूंढ निकाला है। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति (president of america) जो बाइडन ने एक बड़े स्तर पर अमेरिका की जनता को 4 जुलाई के पहले वैक्सिनेट करने के लिए ये फॉर्मूला दिया। बता दें की 4जुलाई अमेरिका में राष्ट्रीय हॉलिडे (national holiday) के रूप में मनाया जाता है। इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन चाहते हैं कि नेशनल हॉलिडे के पहले देश के 70% वयस्कों का टीकाकरण हो चुका हो।

यह भी पढ़ें… MP School: मप्र में 15 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, मंत्री ने बताया- कब खुलेंगे स्कूल

4 जून को अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। ऐसे में राष्ट्रपति बाइडन ने ये टारगेट बनाया है कि 4 जुलाई से पहले देश का 70% वयस्क वर्ग वैक्सीनेट हो चुका हो। अपने भाषण में अपने टारगेट की जानकारी देते हुए बाइडन ने देश की जनता सेकहा, ” गेट ए शॉट, हैव ए बियर”। आगे बाइडन ने कहा, ” हम अमेरिका की जनता से मदद मांग रहे हैं। इसमें सबकी मदद लगेगी….ताकि हम अपने आपको कोविड-19 की गिरफ्त से आज़ाद कर सके और साल के बेहतर दिनों की तरफ बढ़ सके।” व्हाइट हाउस में मंहगी शराब से लेकर, कई सैलून तक सबका प्रबंध है।

बाइडन ने बताया कि देश में अब तक लगभग 63% लोगों ने कोरोना वायरस वैक्सीन का कम से कम पहला डोज़ ले लिया है। वहीं 12राज्यों में ये आंकड़े 70% को पार कर गए हैं और इस हफ्ते कई और राज्य इसमें शामिल हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 से लेकर अब तक पहली बार ऐसा हुआ है जब एक दिन में कोरोना मरीजों की आने वाली संख्या 20,000 से नीचे गयी हो। और डेथ रेट 85% से नीचे है।

यह भी पढ़ें… अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में फंसा पेंच, ये नियम बनी चुनौती, विधि विभाग से मांगी गई राय

बाइडन की सरकार ने लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने और वैक्सीनेशन के लिए लोगों को उत्साहित करने के लिए कई तरीके आजमाए हैं। जैसे कि लॉटरी निकलना, वैक्सीनेट हो जाने पर कई तरीके की गिफ्ट्स मिलना। वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने के लिए मुफ्त में उबर या लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराना आदि।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews