KBC के सेट पर Amitabh Bachchan के साथ अचानक हुआ हादसा, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

KBC के सेट पर Amitabh Bachchan के साथ अचानक हुआ हादसा, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस वक्त अपने शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। शो के हर एपिसोड का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि महानायक यहां आने वाले कंटेस्टेंट से मजेदार बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच खबर आई है कि शो के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है और उन्हें टांके लगाए गए हैं। खुद अमिताभ बच्चन ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने ब्लॉग के जरिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ ने बताया कि सेट पर उनके पैर की नस कट गई जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कुछ वक्त के लिए उन्हें पैर पर ज्यादा जोर देने से मना किया गया है।

Must Read- रतलाम में हुई युवती की हत्या, दोस्त ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन है यह भी बताया है कि उन्हें यह चोट किस तरह से लग गई। उन्होंने बताया कि जूते में धातु का टुकड़ा लगा हुआ था जिसकी वजह से अचानक ही उनके पैर की नस कट गई। नस कट जाने की वजह से लगातार खून बहने लगा। यह देखकर सेट पर मौजूद स्टाफ और चिकित्सकों ने उनकी मदद की और जरूरी इलाज दिया। इसके बाद अमिताभ को टांके लगाए गए।

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया है कि डॉक्टर ने उन्हें चलने फिरने ज्यादा हिलने डुलने और पैर पर वजन देने से मना किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कभी-कभी कुछ चीजें सुख की जगह दुख दे देती हैं। लेकिन यह ज्यादा समय नहीं रहेगा यह ऐसी चीज है जो या तो खत्म हो जाती है या शरीर पर अपनी छाप छोड़ जाती है। भगवान इससे बाहर निकलने में मेरी मदद करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews