एक्ट्रेस Urmila Matondkar हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस को दी दिवाली पर सेफ रहने की सलाह

एक्ट्रेस Urmila Matondkar हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस को दी दिवाली पर सेफ रहने की सलाह

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बीते दो वर्षों से विश्वभर में कोरोना (coronavirus) के प्रकोप से सभी सहमे हुए थे जिसके बाद अब स्थिति पहले सामान्य होने लगी है। देशभर में कोरोना के मामले पहले की तुलना में कम हो गए हैं लेकिन अभी इसका कहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं और लगातार इससे संक्रमित हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की ‘रंगीला’ फेम गर्ल उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) कोरोना पॉजिटिव (covid-19 positive) हो गई हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

ये भी पढ़ें- जब मलाइका ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन्स, बोल्ड हो गए फैन्स

वैसे तो एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है लेकिन उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव देखा जाता है। वहीं कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उर्मिला ने अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा कि- मेरी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और होम क्वारंटाइन में खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी से अनुरोध है कि वो भी तुरंत जांच करा लें। साथ ही इस दीवाली के त्यौहार में भी सावधानी बरतें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews