Hindi News

Video : जब Vaani kapoor कपूर के लिए आकांक्षा रंजन कपूर बनी कपड़े सीने वाली लड़की, देखिये वीडियो

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Video : जब Vaani kapoor कपूर के लिए आकांक्षा रंजन कपूर बनी कपड़े सीने वाली लड़की, देखिये वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड में अक्सर ही दो एक्ट्रेसे के बीच मनमुटाव अनबन की खबरें आती रहती है। लेकिन हमेशा ही ऐसा नहीं होता। कई बड़ी एक्ट्रेस-हीरोइन आपस में गहरी दोस्त भी हैं। और जब दोस्त होते हैं तो आपस में एक दूसरे के काम भी आते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो हाल ही में सामने आया है।

इस वीडियो में फिल्म एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani kapoor) एक गाउन पहनी हुई हैं और उनकी ड्रेस में कुछ फिटिंग का इश्यू है। इस मौके पर उनकी मदद के लिए आई हैं आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan kapoor)। आकांक्षा उनकी ड्रेस को पीछ से टक कर रही है और वाणी इसका वीडियो बना रही है। इस बीच वो कैमरे को देखते हुए कह रही हैं ‘नमस्ते दोस्तोंं।’ वहीं वाणी कहती है My seamstress मतलब मेरे कपड़े सिलने/ठीक करने वाली। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है जिसमें दो दोस्तों की बॉन्डिंग नजर आ रही है। बता दें कि उभरती हुई एक्ट्रेस आकांक्षा आलिया भट्ट की भी अच्छी दोस्त हैं और अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों वीडियो से तहलका मचाए रहती है। इस वीडियो में भी आकांक्षा और वाणी की दोस्ती का नजारा हो रहा है।

https://twitter.com/filmfare/status/1537742282346024961

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !