Alia Bhatt : पानियों पे छींटे उड़ाती हुई लड़की…

Alia Bhatt : पानियों पे छींटे उड़ाती हुई लड़की…

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल ने सबको घरों के अंदर कैद करके रख दिया है। क्या आम आदमी क्या सेलिब्रिटी, हर कोई बस चारदीवारी में बंद है। ऐसे में सभी पुराने खुशनुमा दिनों को याद कर रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ये महामारी खत्म हो और जिंदगी पहले की तरह हो जाए। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने भी एक वीडियो डालते हुए लिखा है कि वो बाहर जाना चाहती हैं।

5जी पर जूही चावला की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

ये वीडियो फिल्मफेयर ने शेयर किया है, जिसमें आलिया भट्ट एक बीच पर हैं और पानी के साथ अठखेलियां कर रही हैं। चुलबुली आलिया इसमें बेहद क्यूट और मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होने लिखा है कि ‘इस महामारी के खत्म होने का इंतजार है ताकि हम सब फिर से खुलकर बाहर जा सकें।’ ये वीडियो उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है और बाकी सारे लोग भी यही दुआ कर रहे हैं कि ये मुश्किल दौर जल्द से जल्द गुजरे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews