Hindi News

फिर धमाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन, शुरू की गई Pushpa 2 की शूटिंग, सेट से वायरल हुई तस्वीरें

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल मचाया था। अल्लू अर्जुन वैसे भी सुर्खियों का हिस्सा रहते थे लेकिन इस फिल्म ने उन्हें एक अलग ही मुकाम पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इस फिल्म की धमाकेदार सफलता के बाद इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया गया था। वहीं पुष्पा 2 (Pushpa 2) से जुड़ी हाल ही में जो जानकारी सामने आई है वह फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइस से कम नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है और पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह सिर्फ बातें नहीं है बल्कि इससे जुड़ी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म के सीक्वल के लिए निर्देशक सुकुमार ने अल्लू अर्जुन के लुक का शूट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। ये तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Pushpa (@pushpamovie)

वहीं अब सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुई है वह पुष्पा 2 के सेट की है। जिसे देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इन तस्वीरों में अल्लू अर्जुन और सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव क्यूबा दोनों ही दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं।

Must Read- नौकरी जाने के बाद युवक ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस

फिल्म पुष्पा की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसने जमकर धमाल मचाया था और ताबड़तोड़ कमाई भी की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में फहाद एक पुलिसवाले के किरदार में दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 में तमिल और कन्नड़ के साथ हिंदी सिनेमा के कुछ बेहतरीन कलाकार भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

पुष्पा था राइज की बात करें तो इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर काफी पसंद किया गया था। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। यही वजह है कि मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म के दूसरे पार्ट को भी बड़े स्केल तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए जोर शोर से पूरी टीम अपना बेहतर करने में जुटी हुई है। फिल्म रिलीज के बाद ही ये पता चलेगा की पुष्पा द रूल दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews